हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने कहा,दोनों देशों के बीच संपर्क जारी हैं। उम्मीद है कि सऊदी भाई भी बीजिंग समझौते के पाबंद रहेंगे।
उन्होंने कहा, तनाव बढ़ने की जिम्मेदारी वाशिंगटन और तेल अवीव पर है। अमेरिका और इज़राईली सरकार की आक्रामकता की वजह से पूरा क्षेत्र खतरे में पड़ गया है। ईरान अपने पड़ोसी देशों को दुश्मन नहीं मानता।
ईरानी विदेश मंत्री ने कहा,क्षेत्र में अमेरिकी अड्डों की वजह से ही अशांति पैदा हुई है। यह जंग पूरे क्षेत्र पर थोपी गई है, लेकिन हम आक्रामकता करने वालों को कड़ा सबक सिखाएंगे।
आपकी टिप्पणी